बिग बॉस का 14वां सीजन शुरूआत से ही काफी अलग कॉन्सेप्ट के साथ शुरू हुआ था। सीनियर और कंटेस्टेट के बीच चलने वाली जंग के बीच अब सीनियर घर से चले गए हैं।
लेकिन सीनियर बनकर पहुंची हिना खान, गौहर खान के स्टाइल का जादू फैंस के सिर अभी तक चढ़कर बोल रहा है। हिना खान जहां हर दिन फैशनेबल कपड़ों की वजह से सुर्खियों में थीं। वहीं गौहर खान का लुक भी काफी इंप्रेसिव था। जिसमें वो हर बार एलिगेंट लुक में नजर आईं।

वही, ऐसी खबरें आ रही थीं कि गौहर 22 नवंबर को जैद से शादी करने वाली हैं। अब गौहर ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। गौहर ने शादी की खबरों को गलत बताया है। इसके अलावा गौहर ने बताया कि उन्हें जैद में क्या पसंद है।
गौहर ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘नहीं…मैं 22 नवंबर को शादी नहीं कर रही हूं। ये खबरें गलत हैं।’ जैद को लेकर गौहर ने कहा, ‘वह बेहतरीन इंसान हैं। मैं उनके जैसे शानदार इंसान से आज तक नहीं मिली। फिलहाल मैं बस इतना कह सकती हूं। बाकी सब तो सिर्फ अफवाह है। मैं उस बारे में कोई कमेंट नहीं करूंगी।’
इस्माइल ने कहा था कि अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो मैं दोनों को आशीर्वाद क्यों नहीं दूंगा? दोनों बच्चे रिलेशनशिप में हैं। जैद 29 के हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए। इस्माइल ने बताया था कि जैद ने गौहर खान संग रिलेशनशिप की बात अपनी स्टेप मॉम आयशा को फोन कर बताई थी। अगर जैद खुश हैं तो मैं भी खुश हूं।

गौहर खान ने अपने कथित प्रेमी जैद दरबार के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई दी है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें जैद और अभिनेत्री व्हाइट ड्रेस में ट्वीनिंग करते आए रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड गुब्बारे लगे नजर आ रहे हैं।
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, जैद दरबार आप एक दुआ के जैसे हो, मैं कामना करती हूं कि आपके जीवन में खुशियों, सफलता, अच्छे स्वास्थ्य और शौहरत की भरमार हो। आमिन। आने वाला साल आपके लिए बेहतरीन हो। आप बहुत ही अच्छे और हॉट हो, मेरे मुस्कुराने की वजह भी आप ही हो। मैं दिल से आपके लिए दुआ मांगती हूं