अदाकारा गौहर खान ने गुरुवार को डांसर जैद दरबार से अपनी सगाई का किया एलान। गौहर ने इंस्टाग्राम पर जैद के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए इसकी घोषणा की। तस्वीर में दोनों ने हाथ में गुब्बारे ले रखे थे, जिन पर लिखा था, ‘उसने हां कह दिया है।
तस्वीर साझा करते हुए गौहर ने अंगूठी की एक ‘इमोजी’ भी साझा की। कुछ दिन पहले खबरें थी कि गौहर म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार को डेट कर रही हैं।

इस्माइल दरबार ने खुद इस बात की पुष्टि भी की थी। साथ ही इस्माइल दरबार ने कहा था कि अगर दोनों के बीच सब ठीक रहता है तो वे जल्द से जल्द इस साल नवंबर-दिसंबर में शादी भी कर सकते हैं।
एक इंटरव्यू में इस्माइल दरबार ने ये बातें कहीं थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें और उनकी पत्नी आइशा को गौहर काफी पसंद हैं। गौहर खान ‘इश्कजादे’, ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार ने भी इंस्टाग्राम पर यही तस्वीर शेयर की।