1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. व्यापारियों ने 101 केक काटकर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का जन्मदिन मनाया

व्यापारियों ने 101 केक काटकर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का जन्मदिन मनाया

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और भगवान भोलेनाथ वानखंडेश्वर महादेव जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात नगर के व्यापारियों के द्वारा 101 केक कटवा कर जन्मदिन मनाया।

By: Naredra 
Updated:
व्यापारियों ने 101 केक काटकर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का जन्मदिन मनाया

दतियाः मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का जन्मदिन मनाया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी पुष्प वर्षा एवं मिष्ठान वितरण कर बड़े धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इसके पश्चात पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के माई कृपा निवास आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए शॉल, श्रीफल के साथ पुष्पमाला पहनाई और केक कटवाकर बड़े हर्ष उल्लास के साथ जन्मदिन मनाया।

इसके बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और भगवान भोलेनाथ वानखंडेश्वर महादेव जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा होटल रतन महल पहुंचे जहां पर नगर के व्यापारियों के द्वारा 101 केक कटवा कर जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष धीरू दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रशांत ढेगुला, नगर पालिका उपाध्यक्ष योगेश सक्सैना, जनपद अध्यक्ष बृजेश यादव, जनपद उपाध्यक्ष प्रशांत दांगी, जिला पंचायत सदस्य जीतू कमरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दतिया से संवाददाता विनोद कुशवाह की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...