नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के कानपुर में पूर्व फौजी ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया । मामला कानपुर देहात के थाना शिवली इलाके का है । जिसके बाद आरोपी ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया और मामले की जानकारी दी । पुलिस कर्मियों ने मामले की पुष्टि कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है ।

घटना को लेकर एडिशनल एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि एक पूर्व फौजी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और हत्या करने के के बाद खुद तमंचा लेकर थाने जा पहुंचा । वहां उसने जाकर पुलिसवालों को हत्या की जानकारी दी । थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मौका-ए-वारदात पर जाकर महिला की लाश को कब्जे में ले लिया ।
एडिशनल एसपी चौरसिया ने आगे बताया कि आरोपी पति का अपनी पत्नी के साथ कई साल से घरेलू विवाद चल रहा था । इसी विवाद के चलते उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर कर दी । अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है ।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया । पूर्व फौजी द्वारा पत्नी की हत्या करने के बाद पूरे इलाका में दहशत का माहौल है । वहीं, पुलिस के पूछताछ करने पर कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं ।