नई दिल्ली : सिनेमा या वीडियो में आपने तो उड़ती हुई बाइक को देखा होगा लेकिन अब आप असल जिंदगी में भी लेकिन उड़ती हुई बाइक का मजा ले सकते हैं। दरअसल जापान में इस हफ्ते एक डेमोंस्ट्रेशन के दौरान एक उड़ती हुई बाइक देखी, जो उनके पीछे से गुजर रही थी, या हवा में घूम रही थी। पिछले कुछ समय से उड़ने वाली बाइक डेवलप कर रही जापान की कंपनी ALI Technologies ने दुनिया की पहली प्रैक्टिकल होवर बाइक XTURISMO लिमिटेड एडीशन का एक डेमोंस्ट्रेशन फ्लाइंग वीडियो जारी किया है। फूजी में एक रेसिंग ट्रैक पर एक डेमोंस्ट्रेशन के दौरान होवर बाइक का डेमोंस्ट्रेशन किया गया।
अभी हाल ही में उड़ने वाली कार को लेकर चर्चा थी। अब एक जापानी स्टार्टअप ने उड़ने वाली बाइक (Hoverbike) को पेश किया है। इस बाइक की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसे टोक्यो बेस्ड ड्रोन स्टार्टअप A.L.I. Technologies ने तैयार किया है।
इस Hoverbike का नाम XTurismo Limited Edition रखा गया है। कंपनी का दावा है इससे 40 मिनट तक उड़ा जा सकता है. इसकी स्पीड 100 kph (62 mph) तक जा सकती है. इसमें एक कन्वेंशनल इंजन और मोटर को पावर देने के लिए चार बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 77.7 मिलियन Yen (लगभग 5.09 करोड़ रुपये) रखी गई है.
A.L.I. Technologies ने XTURISMO Limited Edition की बुकिंग 26 अक्टूबर से शुरू कर दी है। कंपनी केवल 200 यूनिट्स फ्लाइंग बाइक्स ही तैयार करेगी।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को चीफ एग्जीक्यूटिव ने बताया कि अबतक ग्राउंड या स्काई पर मूव करने का च्वाइस था। लेकिन, हम मूवमेंट के लिए नया मैथड ऑफर कर रहे हैं। ब्लैक और रेड कलर के इस होवरबाइक की बॉडी मोटरसाइकिल जैसी दिखती है। इसके टॉप पर प्रोपेलर्स दिए गए हैं। मशीन स्थिर होने पर लैंडिंग स्किड्स पर रहती है।
इस स्टार्टअप को Mitsubishi Electric और Kyocera सपोर्ट करते हैं। इस बाइक को Mount Fuji के पास डेमोंस्ट्रेट किया गया। इसमें ग्राउंड्स के कुछ मीटर ऊपर हवा में बाइक से शॉर्ट फ्लाइट लिया गया।
Daisuke Katano ने बताया कि निकट भविष्य में इसका उपयोग ऐसी साइटों तक ही सीमित रहेगा. इसे जापान की पैक्ड सड़कों पर उड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बाइक का यूज रेस्क्यू टीम मुश्किल जगहों तक पहुंचने में कर सकती है।
उन्होंने कहा सेफ्टी की वजह से जापान में राइड शेयरिंग सेक्टर का ग्रोथ कम हो रहा है। पेडिंग रूल को चेंज करने पर बाइक के पोटेंशियल एप्लीकेशन को एक्सटेंड किया जा सकता है।