1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. विदिशा जनपद के लटेरी में वन माफिया के हौसले बुलंद, डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला

विदिशा जनपद के लटेरी में वन माफिया के हौसले बुलंद, डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला

वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि महावन के जंगल में माफिया सक्रिय है। जब टीम मौके पर पहुंची और उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने गोपन से हमला बोल दिया।

By: Naredra 
Updated:
विदिशा जनपद के लटेरी में वन माफिया के हौसले बुलंद, डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला

विदिशाः लटेरी क्षेत्र में वन माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। महावन के जंगलों में अवैध गतिविधियों को रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर वन माफिया ने अचानक हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में डिप्टी रेंजर मनोज मिश्रा घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि महावन के जंगल में माफिया सक्रिय है। जब टीम मौके पर पहुंची और उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने गोपन से हमला बोल दिया। शनिवार को इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिसमें हमलावर बेखौफ नजर आ रहे हैं।

घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आधा दर्जन से अधिक नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

लटेरी के जंगलों में वनकर्मियों पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी कई बार वन अमले को निशाना बनाया जा चुका है, जिससे वन विभाग के कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल है।

विदिशा से संवाददाता विनोद सूर्यवंशी की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...