1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. इछावर तहसील के ग्राम बबड़िया में फूड पॉइजनिंग, 200 से अधिक लोग बीमार

इछावर तहसील के ग्राम बबड़िया में फूड पॉइजनिंग, 200 से अधिक लोग बीमार

हरकत में आये स्वास्थ्य विभाग ने अपनी एक टीम इछावर रवाना की और जिला अस्पताल में इमरजेंसी कॉल कर डॉक्टर, पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ को बुला लिया।

By: Naredra 
Updated:
इछावर तहसील के ग्राम बबड़िया में फूड पॉइजनिंग, 200 से अधिक लोग बीमार

सीहोरः इछावर तहसील के ग्राम बबड़िया नोआबाद में 200 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि विवाह समारोह के बाद आयोजित कार्यक्रम में तकरीबन 1200 से अधिक लोगों ने भोजन किया था।

देर रात इनमे से 200 से अधिक लोगों को पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके चलते इछावर स्वास्थ्य केंद्र में फूड पॉइजनिंग के मरीज पहुंचने लगे। अचानक इतने मरीजों के पहुंचने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी गई।

तत्काल हरकत में आये स्वास्थ्य विभाग ने अपनी एक टीम इछावर रवाना की और जिला अस्पताल में इमरजेंसी कॉल कर डॉक्टर, पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ को बुला लिया। साथ ही 2 वार्ड फूड पॉइजनिंग के शिकार मरीजों के लिए रिज़र्व कर दिए।

इधर SDM के नेतृव में एक टीम घटनास्टल पर पहुंचकर समारोह में बने भोजन सामग्री की सेम्पलिंग की। जानकारी के अनुसार अधिकतर मरीज जो अस्पताल में भर्ती है वो ज्यादा उम्र के है जिन पर फूड पॉइजनिंग का असर ज्यादा हुआ है। कुछ मरीज अपना इलाज प्राइवेट अस्पताल में करवा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...