1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. महाकाल मंदिर में नियमों की अनदेखी! फोटो-वीडियो बैन के बावजूद सुरक्षा कर्मी ही तोड़ रहे नियम

महाकाल मंदिर में नियमों की अनदेखी! फोटो-वीडियो बैन के बावजूद सुरक्षा कर्मी ही तोड़ रहे नियम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में कुछ सुरक्षा कर्मी मंदिर परिसर के अंदर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ कर्मचारी रील्स और वीडियो बनाकर उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड कर रहे हैं।

By: Naredra 
Updated:
महाकाल मंदिर में नियमों की अनदेखी! फोटो-वीडियो बैन के बावजूद सुरक्षा कर्मी ही तोड़ रहे नियम

उज्जैनः आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में शामिल महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां मंदिर परिसर में फोटो और वीडियो पर सख्त प्रतिबंध के बावजूद, नियमों का उल्लंघन खुद सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारी करते नजर आ रहे हैं।

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। मंदिर समिति द्वारा कई बार श्रद्धालुओं को चेतावनी दी गई है कि परिसर में मोबाइल का उपयोग न करें और नियमों का पालन करें। लेकिन अब जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो चौंकाने वाली हैं। आरोप है कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली प्राइवेट एजेंसी के कर्मचारी ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में कुछ सुरक्षा कर्मी मंदिर परिसर के अंदर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ कर्मचारी रील्स और वीडियो बनाकर उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड कर रहे हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि यही कर्मचारी श्रद्धालुओं को मोबाइल इस्तेमाल करने और फोटो खींचने से रोकते हैं, जबकि खुद नियमों का उल्लंघन करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...