1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. इश्कबाज डॉक्टर, इलाज से कहीं ज्यादा कर रहा है शादियां, पत्नी ने खोले राज, मांगा सिंदूर का हक

इश्कबाज डॉक्टर, इलाज से कहीं ज्यादा कर रहा है शादियां, पत्नी ने खोले राज, मांगा सिंदूर का हक

By: Amit ranjan 
Updated:
इश्कबाज डॉक्टर, इलाज से कहीं ज्यादा कर रहा है शादियां, पत्नी ने खोले राज, मांगा सिंदूर का हक

नई दिल्ली : भारतीय हिन्दू कानून के अंतर्गत पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करना गलत और कानूनी अपराध है। लेकिन इस कानून को जानने के बावजूद भी झारखंड का एक इश्कबाज डॉक्टर लगातार कानून को दरकिनार करते हुए अपने कई इश्क को परवान चढ़ा चुका है। जिस कारण डॉक्टर के नाम इलाज से कहीं ज्यादा शादी करने का रिकॉर्ड है।

आपको बता दें कि डॉक्टर का नाम एलएस मिश्रा है। आरोपों के मुताबिक, डॉक्टर एलएस मिश्रा ने उत्तर प्रदेश में तीन और झारखंड के गढ़वा में एक शादी की है। अब उनकी पत्नियां अपने सिंदूर का हक और बच्चे के पिता का नाम मांग रही हैं। बता दें कि इस इश्कबाज डॉक्टर के करतूत का खुलासा उसकी पत्नी होने का दावा कर रही एक महिला ने किया है। महिला उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली है।

आपको बता दें कि महिला का नाम साधना है। वह अपने पति की तलाश में झारखंड के गढ़वा पहुंची। वो उस व्यक्ति को ढूंढ रही है, जो पेशे से डॉक्टर और इनका पति सहित कई और महिलाओं का शौहर भी है।

साधना का कहना है कि कुछ साल पहले जब डॉक्टर एलएस मिश्रा बनारस में थे, तब इलाज़ के दौरान संपर्क हुआ और फिर हम दोनों ने शादी कर ली, लेकिन मुझे इसका तनिक भी इल्म नहीं था कि वो पहले से शादीशुदा है, जब मुझे भान हुआ तो मैंने विरोध किया गया, फिर जान से मारने की धमकी दी गयी।

साधना ने कहा, ‘डॉक्टर ने यह भी कहा था कि वो पहले एक लड़की को मार चुका है, मैं डर गयी, इसी बीच वो मुझे छोड़ कर भाग गया, एक जगह से दूसरे जगह जाकर झूठ का इलाज़ करना और बहला कर शादी कर फ़िर उसे छोड़ कर भाग जाना उसकी फ़ितरत में शुमार हो गया है, आज मैं गढ़वा आयी हूं, जहां अभी वो एक और शादी कर रहा है।’

साधना का कहना है, ‘मुझे मेरा हक़ और मेरे बच्चे को उसके पिता का नाम चाहिए।’ उधर महिला के भाई का कहना है कि डॉक्टर एलएस मिश्रा एक फर्जी और ठग किस्म का व्यक्ति है, जो हर जगह घूम कर लोगों से रुपया लेता है और देने की बारी आने पर उस जगह को छोड़ कर भाग जाता है।

साधना के भाई ने कहा कि डॉक्टर एलएस मिश्रा हर जगह शादी कर महिला को यूं ही भटकने के लिए छोड़ देता है, हमलोग यहां इंसाफ़ मांगने आये हैं। उधर महिला की शिकायत पर सदर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल डॉक्टर एलएस मिश्रा अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...