1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. बिहार : एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी, देखा गया था पिछले शनिवार को…

बिहार : एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी, देखा गया था पिछले शनिवार को…

By: Amit ranjan 
Updated:
बिहार : एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी, देखा गया था पिछले शनिवार को…

नई दिल्ली : एक साथ पांच लोगों की सामूहिक हत्या ने लोगों के दिलों को उस समय दहला कर रख दिया, जब एक घर से बाहर बदबू आने लगी। लोगों को ये समझ नहीं आ रहा था कि आखिर यह बदबू कहां से आ रही है। इस बात की सूचना गांव के ही एक शख्स ने मुखिया मो. तस्लीम को दी। सूचना मिलते ही मुखिया सहित अन्य लोग मिश्री लाल के घर में लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे।

उन्होंने अंदर जाकर देखा तो पांच लोगों के शव रस्सी के फंदे से लटक रहे थे। मृतकों की पहचान मिश्री लाल साह के अलावा उनकी 45 वर्षीय पत्नी रेणु देवी, उनकी दो नाबालिग बेटी और एक बेटे के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, अब तक खुदकुशी के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।

एसपी मनोज कुमार के मुताबिक घटना खुदकुशी है या कुछ और यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले 2 सालों से मृतक परिवार अपनी पुश्तेनी जमीन बेच कर गुजारा कर रहा था। बीच में कोयला बेचने का भी छोटा सा कारोबार किया था। हाल के कुछ दिनों में ये परिवार ग्रामीणों से भी अलगथलग रह रहा था। शनिवार को आखिरी बार सभी को देखा गया था। आपको बता दें कि ये पूरा मामला बिहार के सुपौल जिले का है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...