सैफ़ अली ख़ान की आने वाली फ़िल्म भूत पुलिस का फ़र्स्ट लुक पोस्टर शेयर करके मज़ेदार बात लिखी। इस हॉरर कॉमेडी फ़िल्म में सैफ़ के साथ अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

करीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करके लिखा- The New Normal Is Paranormal यानी पैरानॉर्मल नया सामान्य है। शुभकामनाएं दोस्तों। भूत पुलिस का निर्देशन पवन कृपलानी कर रहे हैं। फ़िल्म का एलान 2019 में किया था। उस वक़्त अली फ़ज़ल और फ़ातिमा सना शेख़ मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा थे। सैफ़ पहली बार अर्जुन और यामी के साथ नज़र आएंगे। हालांकि, करीना, अर्जुन के साथ आर बाल्की की फ़िल्म की एंड का में नज़र आ चुकी हैं।

पोस्टर काफ़ी दिलचस्प और कॉमिक नज़र आ रहा है। फ़र्स्ट लुक पोस्टर पर किसी कलाकार का चेहरा नहीं दिखाया गया है। जंगल में एक कॉटेज नज़र आ रही है, जिसमें लाइट जल रही है। पास ही एक एम्बुलेंस खड़ी है, जिस पर वशीकरण स्पेशलिस्ट लिखा है। भूत पुलिस अगले साल रिलीज़ होगी।
वही, एक्टर सैफ अली खान और अर्जुन कपूर पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म को पवन कृपलानी डायरेक्ट करेंगे जबकि इसके प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और आकाश पुरी कर रहे हैं। दोनों ही स्टार कॉमिक रोल में देखना एक अलग ही अनुभव होने वाला है।
डायरेक्टर पवन कृपलानी ने पिछले साल भी इस फिल्म का ऐलान किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म में सैफ अली खान, अली फजल और फातिम सना शेख होंगे। लेकिन अब अली फजल को अर्जुन कपूर से रिप्लेस दिया गया है।