रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: बिहार के मुंगेर जिला से वारदात की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जनकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। जमीन के विवाद में शुक्रवार को दो पक्षों में झड़प हुई, जिसके बाद झड़प खूनी संग्रम मों बदल गई। खूनी संघर्ष की शुरुआत शुक्रवार को दोपहर दोने पक्षों में मारपीट के साथ शुरु हुई, जिससे वहां तनाव का माहौल हो गया था।
आपको बता दें कि तनाव से वहां शांति पसरी हुई थी। रात आठ बजते-बजते अचानक गोलियों की आवाज से इलाका दहशत में आ गया। दोनो पक्षें में गोलियां चलनी शुरु हो गई। इस दौरान एक पक्ष के सागर कुमा महतो नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। सागर की मौत होने के बात दूसरा पक्ष और तैश में आ गया। दूसरे पक्ष ने चंदन नाम के व्यक्ति के घर पर हमला कर दिया।

दूसरे पक्ष के लोगों ने चंदन के मौके पर न मिलने पर उसके पिता जयजय राम साव और भाई कुंदन साव की हत्या कर दी। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस मिली। मौके पह पहुंची पुलिस ने इलाके को छावनी में बदल दिया है। आपको बता दें कि वारदात जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मोकबिरा चांय टोला की है।
इस फायरिंग नें दोनों पक्षों के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पक्ष से जयजय राम साव व उसका पुत्र कुंदन साव और दूसरे पक्ष से सागर कुमार महतो शामिल हैं। करीब दो घंटे तक गोलीबारी के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से आर्मी जवान चंदन साव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद विराट टोला में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, जबकि ग्रामीण दहशत में हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक 12 वर्ष पहले ओम प्रकाश सहनी ने 12 कट्ठा 3 धूर जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर कब्जे को लेकर रामा बिंद ने ओमप्रकाश से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चली। 12 साल पुराने मामला शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया।
इस मामले में मुंगेर के SP मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि “जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी के दौरान तीन लोगों की मौत हुई है। एक पक्ष से जयजय राम साव व उनके पुत्र कुंदन साव और दूसरे पक्ष से सागर कुमार महतो की मौत हुई है।“