1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. पूनम पांडे के खिलाफ FIR दर्ज, अश्लील वीडियो शूट करने का लगा आरोप

पूनम पांडे के खिलाफ FIR दर्ज, अश्लील वीडियो शूट करने का लगा आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूनम पांडे के खिलाफ FIR दर्ज, अश्लील वीडियो शूट करने का लगा आरोप

एक्ट्रेस पूनम पांडे के खिलाफ गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने एफआईआर दर्ज कराई है। पूनम पर गोवा के चापोली डैम पर अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही कैनाकोना पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसने पूनम पांडे का वीडियो शूट किया था।

साउथ गोवा के एसपी पंकज कुमार सिंह ने एएनआई से कहा कि जल संसाधन विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर द्वारा की गई शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 294 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है और कार्यवाही के दौरान आगे और भी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गोवा पुलिस जांच के दौरान एक्ट्रेस को तलब करेगी।

बताते चलें कि इससे पहले सितंबर में पूनम ने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न, धमकी देने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। पूनम के अनुसार, वह शादी के बाद पति सैम के साथ गोवा गई हुई थीं, जहां पति ने उनके साथ होटल में मारपीट की थी। इसके बाद उन्होंने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, अब दोनों बीच सबकुछ ठीक हो गया है।

हाल ही में बातचीत में पूनम ने बताया था कि उनके बीच अब सब ठीक है। पूनम ने कहा, ‘हम अपने बीच के विवादों को खत्म करने की कोशिश करते हैं।’ इसी बीच सैम बोल पड़े, ‘अब हमारे बीच सब ठीक हो गया है।’ इस पर सहमति जताते हुए पूनम ने कहा, ‘हम एक बार फिर साथ में हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...