1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कंगना रनौत और बहन रंगोली के खिलाफ FIR दर्ज, कहा-”कोई बात नहीं, जल्दी आ जाऊंगी।’

कंगना रनौत और बहन रंगोली के खिलाफ FIR दर्ज, कहा-”कोई बात नहीं, जल्दी आ जाऊंगी।’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कंगना रनौत और बहन रंगोली के खिलाफ FIR दर्ज, कहा-”कोई बात नहीं, जल्दी आ जाऊंगी।’

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस द्वारा नोटिस जारी किए जाने के मामले में रिएक्शन दिया है। कंगना रनौत जल्द ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ”कोई बात नहीं, जल्दी आ जाऊंगी।”

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1318955012681199616?s=20

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को नोटिस जारी कर उन्हें अपने बयान दर्ज कराने के लिए अगले हफ्ते पेश होने के लिए कहा था।

मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। बांद्रा पुलिस ने नोटिस जारी कर दोनों को 26 और 27 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। पिछले दिनों कोर्ट के आदेश के बाद बांद्रा पुलिस ने अभिनेत्री कंगना और उनकी बहन के खिलाफ FIR दर्ज की थी। दोनों के खिलाफ आइपीसी की धारा 154A, 295A, 124A, 34 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के समन पर रिएक्शन देते हुए कंगना रनौत ने ट्वीट किया, ”जुनूनी पेंगुइन सेना… महाराष्ट्र के पप्पूप्रो, बहुत याद आती है क-क-क-क-क कंगना, कोई बात नहीं जल्दी आ जाऊंगी।”

https://www.instagram.com/p/CGfE7PylJ6h/

बांद्रा मेट्रोपोलेटिन मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने शनिवार को पुलिस को बॉलीवुड के कास्टिंग निर्देशक एवं फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सैयद द्वारा दायर एक शिकायत की जांच करने का आदेश दिया था। शिकायत में रनौत और उनकी बहन के ट्वीट तथा अन्य बयानों का जिक्र किया गया था।

उन्होंने बताया, ”हमने रनौत और उनकी बहन को नोटिस जारी कर उन्हें उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा है। उनसे सोमवार और मंगलवार को उपस्थित होने को कहा गया है।’

अदालत में दायर शिकायत में सैयद ने आरोप लगाया था कि रनौत अपने ट्वीट और टीवी इंटरव्यू के जरिए पिछले दो महीनों से बॉलीवुड को ‘परिवारवाद का केंद्र’, ‘पक्षपाती’ आदि कह कर इसकी छवि खराब कर रही हैं।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...