लॉकडाउन खत्म हुए अब काफी समय बीत गया है। कोरोना से तो देश क्या पूरी दुनिया अभी भी जंग लड़ रही है मगर कोरोना से सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए धीरे-धीरे चीजों को नॉर्मल करने की फिर से कोशिश की जा रही है और इसे नाम दिया गया है न्यू नॉर्मल।
https://www.instagram.com/p/CF4rYdpFstL/
वही हाल ही में सलमान खान स्टारर फिल्म राधे की शूटिंग भी पूरी कर ली है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, सलमान खान की राधे द मोस्ट वान्टेड को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म को 12 मई को रिलीज करने की तैयारी है।
https://www.instagram.com/p/CF66NK3Fp0O/
सूत्रों के अनुसार, राधे की पूरी टीम ने इस सिलसिले में हाल ही में एक मीटिंग की थी। मीटिंग में प्रभुदेवा, सोहेल खान संग सलमान भी मौजूद रहे थे। उस समय इस बात पर चर्चा चल रही थी कि इस मेगा बजट फिल्म को कब रिलीज किया जाए।
बताया गया कि पहले फिल्म को अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज करने का मन था, लेकिन लोगों का थिएटर की तरफ रुख ना करना मेकर्स को डरा रहा था, इसलिए फिर ईद रिलीज पर मुहर लगाई गई है। अभी तक राधे की रिलीज डेट को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की गई।
वैसे प्रभुदेवा की इस फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा अभी कुछ दिन पहले ही खत्म हुआ है। खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी। सेट पर उस समय क्योंकि सभी ने लॉकडाउन के बाद वापसी की थी, ऐसे में भावुक होना लाजमी था।
सलमान ने भी कहा था कि 7 महीने बाद फिर शूटिंग करना अच्छा अनुभव था। राधे की बात करें तो सलमान के अलावा दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ भी अहम रोल निभाते दिखने वाले हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बन चुका है। उम्मीद लगाई जा रही है कि सलमान की ये मेगा बजट फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
वही, रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो फोटोज शेयर की है. एक फोटो में वे चिल अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एक और फोटो शेयर की है जिसमें वे न्यू नॉर्मल के बारे में बताते नजर आ रहे हैं।
फोटो में रणदीप की बॉडी पूरी कवर है और कार के अंदर भी सेफ्टी के लिए एक ट्रान्सपेरेंट प्लास्टिक लगाई गई है। पोस्ट के साथ रणदीप हुड्डा ने कैप्शन में लिखा- ”और ये शूटिंग खत्म हुई. गुड बाए. अगर आप न्यू नॉर्मल देखना चाहते हैं तो अगली तस्वीर पर क्लिक करें।”