रिपोर्ट: सत्यम दुबे
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। यहां लड़की के पिता ने लड़की और उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस वारदात में सबसे खौफनाक यह था कि प्रेमी लड़के का पिता अपनी आंखों के सामने मजबूर होकर बेटे और उसकी प्रेमिका का कत्ल होते देखता रहा लेकिन उनको बचा नहीं सका।
वारदात की यह घटना कानपुर के घाटमपुर इलाके की है जहां विरहानपुर गांव में रहने वाली एक लड़की मोहल्ले के एक लड़के से प्रेम करती थी। दोनो के प्यार की चर्चा पूरे गांव में होती थी। लड़की के पिता शिवहरे को इसकी भनक लगी तो उसने अपने बेटी सपना को रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों प्रेमियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।
आपको बका दें कि प्रेमिका के घर में अकेले होने पर गुरुवार को प्रेमी उससे मिलने पहुंच गया, इसकी सूचना किसी तरह सपना के घरवालों को हो गई। लड़की का पिता अपने भाइयों के साथ घर में घुस गया, फिर उसने दोनों को मारना शुरू कर दिया। लड़के की चीख सुनकर उसका पिता दौड़कर आया, लेकिन लड़की के घरवालों ने अंदर से दरवाजा बन्द कर रखा था। आखिर लड़के के पिता के सामने ही दोनो को लड़की के घरवालों ने मौत के घाट उतार दिया।
वारदात को अंजाम देने के बादग हत्यारा पिता शिवहरे अपने भाइयों के साथ मौके से फरार हो गया। एक साथ दो हत्याओं की सूचना पर पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है दोनों प्रेमियों की हत्या हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एडिशनल SP आउटर आदित्य शुक्ला ने बताया कि यहां दो लोगों की हत्या हुई। शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा जा रहा है। दोनों में प्रेम संबंध थे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।