1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. पिता, बेटे और पत्नी की सड़क हादसे में हुई मौत, बहन के तिलक चढ़ाने की कर रहे थे तैयारी

पिता, बेटे और पत्नी की सड़क हादसे में हुई मौत, बहन के तिलक चढ़ाने की कर रहे थे तैयारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पिता, बेटे और पत्नी की सड़क हादसे में हुई मौत, बहन के तिलक चढ़ाने की कर रहे थे तैयारी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

पलामू: झारखंड के पलामू से बुधवार को सड़क हादसे की एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। एक परिवार स्विफ्ट डिजायर कार से रांची जा रहा था, इसी बीच उल्टे दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार हुई की एक ही परिवार के पिता, पुत्र और पत्नी की जान चली गई। हादसा पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोखराहा में हुआ। मृतक अपने परिवार के साथ बहन के तिलक चढ़ाने की तैयारियों में जुटा था।

आपको बता दें कि छतरपुर थाना क्षेत्र के कौअल के रहने वाले अखिलेश यादव की बहन की शादी 26 अप्रैल को होनी है। वहीं 21 अप्रैल को बहन का तिलक होना है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। अखिलेश कार से पत्नी प्रमिला देवी (34), बेटा गुलशन (10) और गांव के ही युवक मनीष कुमार (20) कार रांची जा रहे थे। अखिलेश रांची में डॉक्टर से पत्नी और बेटे को दिखाने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही  सतबरवा थाना क्षेत्र के पोखराहा में कार की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से हो गई।

हादसे के वक्त वहां मौजूद लोगो के रोंगटे खड़े हो गये। उन्होने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने टक्कर के बाद उन्हें निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद सभी को कार से बाहर निकाला गया। इस दौरान अखिलेश और उनके बेटे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं गंभीर रूप से जख्मी उनकी पत्नी प्रमिला देवी और मनीष को एमएमसीएच लाया गया। इलाज के दौरान प्रमिला देवी ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद जख्मी मनीष को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...