1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. पिता ने किया था जिस बेटी का कन्यादान, महज 19 दिन बाद ही कर दी उसकी हत्या… बोला-उसने गलती ही ऐसी की थी

पिता ने किया था जिस बेटी का कन्यादान, महज 19 दिन बाद ही कर दी उसकी हत्या… बोला-उसने गलती ही ऐसी की थी

By: Amit ranjan 
Updated:
पिता ने किया था जिस बेटी का कन्यादान, महज 19 दिन बाद ही कर दी उसकी हत्या… बोला-उसने गलती ही ऐसी की थी

नई दिल्ली : हर पिता की ख्वाहिश होती है कि वह अपनी बेटी की धूमधाम से शादी कर उसे अपने घर से विदा करें। उसके लिए ऐसा घर चुने जहां उसे वो हर खुशी मिलें जिसकी वो अभिलाषा करती है। ऐसा ही कुछ इस पिता ने भी किया। फिर अचानक इस पिता ने अपनी जिस बेटी का कन्यादान किया था, शादी के महज 19 दिन बाद उसकी हत्या कर दी। उस बेटी के हाथों की मेंहंदी का रंग भी सहीं से नहीं उतरा था और पिता ने उसे खून से लाल कर दिया।

आपको बता दें कि ये पूरा मामला राजस्थान के दौसा से गुरूवार को सामने आया है। जहां शंकरलाल सैनी नाम के शख्स ने अपनी बेटी पिंकी की हत्या कर अंजाम दिया। बेटी इस रिश्ते से खुश नहीं थी, इसके बावजूद भी परिवार ने 16 फरवरी को जबरन की उसकी शादी कर दी। जिसके चलते वह ससुराल से शादी  के तीन दिन बाद ही लौटकर मायके वापस आ गई थी।

आपको बता दें कि पिंकी अपनी कॉलनी में ही रहने वाले एक शख्स रोशन नाम के लड़को को पंसद करती थी। जिससे वह शादी करना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने उसकी एक नहीं सुनी। और उसकी शादी करा दी। हालांकि ससुराल से आने के बाद वो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इसके बाद परिवार ने बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। जहां रोशन पर जबरन भगाने का आरोप लगाया। जबकि बेटी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके सुरक्षा की मांग की थी और हाईकोर्ट ने पुलिस को कपल को सुरक्षा देने के आदेश भी दिए थे।

वहीं तीन दिन पहले 1 मार्च को पिंकी अपने प्रेमी रोशन के घर दौसा जिले में पहुंची हुई थी, जिसकी जानकारी उसके पिता को लग गई और वह पिंकी को जबरन उठाकर साथ ले गए। घर ले जाकर उन्होंने बेटी को रोशन को भूलने और छोड़ने के लिए समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बस इसी बात से गु्स्सा होकर आरोपी पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

बेटी की हत्या के बाद पिता सीधा थाने पहुंचा और कहा कि बेटी को मारा डाला है आप जाकर घर से लाश उठा लीजिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...