1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. Farmer’s Protest : ठंडा पानी ना देने पर सिंघू बॅार्डर पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे किसान

Farmer’s Protest : ठंडा पानी ना देने पर सिंघू बॅार्डर पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे किसान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Farmer’s Protest : ठंडा पानी ना देने पर सिंघू बॅार्डर पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे किसान

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

नई दिल्ली : किसान आंदोलन के 100 दिन से ज्यादा हो गए हैं, जो अब ठंड पड़ता जा रहा है। हालांकि किसान नेता बार-बार अपने इस आंदोलन में नई जान फूंकने की कोशिश करते है। जिसे लेकर वो समय समय पर एक्टिव भी होते है। आपको बता दें कि इसी बीच सिंघू बॉर्डर से एक ऐसी खबर आई है, जिसने पूरे प्रशासन में हलचल मचा रखा है। गौरतलब है कि सिंघू बार्डर पर TDI माल के पास किसानों पर गोलियाँ चलाने की खबर सामने आयी है ।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने किसानों से पानी मांगा । जिन्हें पानी मुहैया कराया गया । हालांकि, हमलावरों ने फ्रिज से ठंडे पानी की मांग की । जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ । जिसके बाद हमलावर वहां से चले गए । किसानों ने आगे बताया कि आरोपी 10-15 मिनट बाद दोबारा लौटकर सिंघू बार्डर पर आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी । फायरिंग करने के बाद आरोपी फरार हो गए ।

किसानों के मुताबिक, गाड़ी चंडीगढ़ की है । किसानों का कहना है कि गाड़ी पर चंडीगढ़ की नंबर प्लेट लगी थी । वहीं किसान नेता हरमीत सिंह कादियान ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी सबसे पहले पुलिस प्रशासन को दी है । जिसके बाद SHO घटनास्थल पर पहुंच गए । किसानों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

खबरों की मानें तो इस गोलीबारी में किसी भी किसान के घायल होने की खबर नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...