1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. उचित मूल्य की दुकान संचालक पर अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो वायरल

उचित मूल्य की दुकान संचालक पर अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि दुकान पर खाद्यान्न वितरण के दौरान कुछ पात्र हितग्राही राशन लेने पहुंचे थे। इसी दौरान दुकान संचालक ने कथित रूप से उनके साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया और एक समाज विशेष को निशाना बनाते हुए अभद्र टिप्पणियां कीं।

By: Naredra 
Updated:
उचित मूल्य की दुकान संचालक पर अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो वायरल

दतियाः जिले के ग्राम हथलई में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर दुकान संचालक द्वारा लोगों के साथ गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर आक्रोश का माहौल बन रहा है।

बताया जा रहा है कि दुकान पर खाद्यान्न वितरण के दौरान कुछ पात्र हितग्राही राशन लेने पहुंचे थे। इसी दौरान दुकान संचालक ने कथित रूप से उनके साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया और एक समाज विशेष को निशाना बनाते हुए अभद्र टिप्पणियां कीं। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है।

वायरल वीडियो में संचालक को स्पष्ट रूप से गाली-गलौज करते हुए देखा और सुना जा सकता है, वही वायरल वीडियो तीन चार दिन पुराना बताया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है।  सार्वजनिक वितरण प्रणाली जैसी महत्वपूर्ण सेवा में इस प्रकार का व्यवहार न केवल अनुचित है, बल्कि शासन की छवि को भी धूमिल करता है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए क्या कदम उठाता है। फिलहाल, यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

दतिया से संवाददाता विनोद कुशवाह की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...