Facebook भले लोगों को जोड़ने और सोशल नेटवर्क बेहतर बनाने के मकसद से बनाया गया।
लेकिन अब इस प्लेटफॉर्म पर फर्जी और झूठे अकाउंट्स का बोलबाला है. अब फेसबुक ने ऐसे फर्जी अकाउंट्स के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।
फेसबुक ने 1,196 अकाउंट, इंस्टाग्राम से 994 दुर्भावनापूर्ण अकाउंट को हटा दिया है, साथ ही इसने फर्जी 7,947 पेज और 110 ग्रुप्स भी हटा दिए हैं।
अक्टूबर में, फेसबुक ने अकाउंट, पेज और ग्रुप्स के 14 नेटवर्क हटा दिए. उनमें से आठ – जॉर्जिया, म्यांमार, यूक्रेन और अजरबैजान से थे।
जिन्होंने अपने देशों में घरेलू ऑडियंस को टारगेट किया और छह नेटवर्क – ईरान, मिस्र, अमेरिका और मेक्सिको से हटाए जो अपने देशों के बाहर के लोगों पर फोकस्ड थे.
म्यांमार में, इसने 36 फेसबुक अकाउंट, छह पेज, दो ग्रुप और एक इंस्टाग्राम अकाउंट को हटाया जो एक पीआर एजेंसी ओपनमाइंड से लिंक है।
फेसबुक ने एक बयान में कहा, ‘हमने इस नेटवर्क को म्यांमार में नवंबर चुनाव से पहले इस क्षेत्र में संदिग्ध समन्वित इनऑथेन्टिक बिहेवियर की हमारी सक्रिय जांच के हिस्से के रूप में पाया.’
सोशल नेटवर्क ने म्यांमार में लोगों द्वारा संचालित 10 फेसबुक अकाउंट, 8 पेज, 2 ग्रुप और 2 इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हटा दिया. ये घरेलू ऑडियंस पर केंद्रित थे.