देवास और मालवा-निमाड़ में दहशत फैलाने की बड़ी साजिश नाकाम हुई है। खरगोन पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
इस पूरे मामले में देवास का बड़ा कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 7 आरोपी अकेले देवास जिले के हैं। पकड़े गए बदमाश देवास के सिया, सिंदनी और बैंक नोट प्रेस (BNP) क्षेत्र के निवासी हैं।
इन बदमाशों ने भीलगांव के एक व्यापारी के घर फायरिंग की थी और विदेशी नंबर से कॉल कर बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों मांगे थे। पुलिस ने इनके पास से 3 कारें, 4 पिस्टल और 10 मोबाइल जब्त किए हैं। देवास के मलखान, शाहरुख, कृष्णपाल और रितिक जैसे शातिर अपराधी अब सलाखों के पीछे हैं। फिलहाल पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
देवास से संवाददाता धर्मेंद्र योगी की रिपोर्ट