1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. एंजेगमेंट के बाद भी युवती प्रेमी से थी इश्क में, मंगेतर को पता चला तो उसने बॉयफ्रेंड को पीट-पीटकर…

एंजेगमेंट के बाद भी युवती प्रेमी से थी इश्क में, मंगेतर को पता चला तो उसने बॉयफ्रेंड को पीट-पीटकर…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एंजेगमेंट के बाद भी युवती प्रेमी से थी इश्क में, मंगेतर को पता चला तो उसने बॉयफ्रेंड को पीट-पीटकर…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर से वारदात का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी होश भी उड़ जायेंगे। यहां एक युवती की सगाई होने के बाद भी वह अपने बॉयफ्रेंड से प्रेम-प्रसंग में है, इस बात जानकारी जब उसके मंगेतर को हुई तो उसने युवती के बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया।

आपको बता दें कि वारदात जिले के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना इलाके का है। मंगलवार शाम को यहां एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक हत्या के आरोपी टहला भील की बीते दिनों सगाई हो गयी थी, उसे पता चला कि नरेश भील उसकी मंगेतर को फोन करता है उन दोनों के बीच कुछ चल रहा है इस पर टहला ने नरेश को एक- दो बार समझाया कि वह उसकी होने वाली पत्नी से दूरी बनाए।

हटला भील के समझाने के बाद भी नरेश अपनी प्रेमिका को फोन कर रहा था इसकी जानकारी आरोपी को लगी तो फिर नरेश को समझाया, मंगलवार को दोनों आमने-सामने हो गए तो लोगों ने बीच बचाव कर छोड़ा दिया, लेकिन टहला नरेश के पीछे लगा रहा। दोपहर बाद उसको जानकारी लगी कि नरेश चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 18 सेक्टर स्थित राज क्लीनिक पर मौजूद है। टहला वहां पहुंचा और उसने क्लीनिक में घुसकर लोहे के सरिए से नरेश पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे नरेश वहीं गिर गया, और उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद क्लीनिक के मालिक ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड SHO लिखमाराम बटेसर जांच शुरू और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि मृतक नरेश पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू है और आरोपी टहला भी पाकिस्तान विस्थापित हिन्दू है, घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों का पता किया और आरोपी की पहचान की पुलिस ने क्लीनिक के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर एक टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए पीछे लगा दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...