छिंदवाड़ा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) जबलपुर की टीम ने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ महेश नागवंशी के ठिकानों पर दबिश दी है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई इस कार्रवाई में अब तक करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हो चुका है।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों के भी होश उड़ गए। जांच में पाया गया कि नागवंशी ने अपनी आय से 200% से भी अधिक संपत्ति अर्जित की है। उनकी सेवा अवधि के दौरान कुल आय लगभग 1.5 से 2 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि अब तक 5 करोड़ से अधिक का निवेश सामने आ चुका है।
भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका अंदाजा छिंदवाड़ा में ईओडब्ल्यू की छापेमारी से लगाया जा सकता है। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ महेश नागवंशी के खिलाफ लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें मिल रही थीं। प्राथमिक जांच के बाद, न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर ईओडब्ल्यू की 25 सदस्यीय टीम ने उनके परासिया रोड स्थित निवास और गुरैया रोड स्थित आटा मिल पर एक साथ धावा बोला।
जिसमें उनके पास शहर में एक मकान, दुकान और कई कृषि भूमियां (कीमत लगभग ₹1.5 करोड़) गुरैया रोड स्थित आटा मिल में करीब ₹2.5 करोड़ 2 फोर-व्हीलर और 3 टू-व्हीलर (कीमत लगभग ₹30 लाख 18 LIC पॉलिसी में ₹20 लाख का निवेश नगदी व जेवरात: ₹51,000 नगद और ₹10 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण कई खातों की जांच जारी, जिनमें बड़ी राशि होने की संभावना है
छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट