माधुरी दीक्षित बॅालीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकारा हैं। माधुरी अपने डांस के लिए भी काफी मशहूर हैं। माधुरी 53 साल की हो गई हैं, लेकिन इस उम्र में भी माधुरी काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लगती हैं। माधुरी की स्टाइलिश तस्वीरें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। माधुरी इस उम्र में बॅालीवुड की नई खूबसूरत अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। माधुरी की एक झलक देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं।
माधुरी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। माधुरी का हर स्टाइल काफी अलग और खूबसूरत होता है।
हाल ही में माधुरी दीक्षित का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माधुरी इमरान हाशमी के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में इमरान माधुरी के साथ अपने सुपरहिट सॉन्ग ‘पी लूं ‘ पर रोमांस कर रहे हैं.
माधुरी दीक्षित और इमरान हाशमी के इस वीडियो को ‘डांस स्वैग’ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दोनों का रोमांस देख करण जौहर भी हैरान रह जाते हैं। माधुरी और इमरान के इस वीडियो को अब तक 13 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
माधुरी दीक्षित इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से हमेशा जुड़ी रहती हैं। वह अकसर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ अपनी एक्टिविटी साझा करती हैं। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म कलंक और टोटल धमाल में नजर आई थीं।
फिल्म टोटल धमाल में माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके अलावा एक्ट्रेस डांस दीवाने शो भी जज कर चुकी हैं। माधुरी दीक्षित अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अकसर फैंस को भी डांस के लिए प्रेरित करती हैं।