भोपालः मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम का बेहतर तरीके से संचालन किया जा रहा है। इसमें लगभग 2.3 लाख महिला रसोइये भोजन बनाने का कार्य कर रही है।
65 हजार से अधिक स्व सहायता समूह कर रहे कार्यक्रम का संचालन
प्रदेश की 87 हजार 915 बाल वाटिका, प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में लगभग 65 हजार 464 स्व सहायता समूहों के द्वारा पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रदेश के 22 जिलों के 66 शहरी क्षेत्रों में केंद्रीयकृत किचन शेड के माध्यम से पीएम पोषण संचालित किया जा रहा है।
बच्चों की पोषण की स्थिति में लगातार सुधार
प्रदेश में 57 हजार 096 प्राथमिक शालाओं के 24 लाख 36 हजार 489 और 30 हजार 819 माध्यमिक शालाओं के 15 लाख 60 हजार 901 विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम से बाल वाटिका, शासकीय तथा शासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ने वाले बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार के लिये निंरतर कार्य किया जा रहा है। इससे वंचित वर्गों से संबंधित गरीब बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रोत्साहन भी मिल रहा है।