सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुई जांच में सामने आया ड्रग्स एंगल का मामला गर्माया हुआ है। इस मामले में कई बॉलीवुड कलाकारों के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें से एक दीपिका पादुकोण भी हैं।
वहीं दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा एक हफ्ते पहले समन भेजा गया था, लेकिन वह पूछताछ में शामिल नहीं हुई। अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि एनसीबी ने दीपिका की मैनेजर करिश्मा को दूसरा समन भेजा है।
करिश्मा प्रकाश कहां हैं यह अभी तक जांच एजेंसी पता नहीं लगा पाई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नया समन उनकी मां मिताक्षरा पुरोहित के नाम पर भेजा गया है. इतना ही नहीं जांच एजेंसी ने क्वान कंपनी को भी समन भेजा है, जहां पर करिश्मा, टैलेंट मैनेजर के तौर पर काम करती हैं।
एनसीबी ने करिश्मा की मां को इसलिए करिश्मा के नाम का समन भेजा है क्योंकि करिश्मा ने अपनी मां का एड्रेस दिया था। इसके साथ ही क्वान टैलेंट कंपनी में वे काम करती हैं. समन भेजने का सीधा मतलब है कि क्वान टैलेंट कंपनी करिश्मा को समन के बारे में सूचित करे, ताकि इस बार करिश्मा पेश हो सकें।
बता दें एनसीबी ने करिश्मा को अक्टूबर में समन भेजा था, लेकिन अबतक वे पेश नहीं हुई। ड्रग्स मामले में एनसीबी उनसे पूछताछ करने चाहती है।
दरअसल, क्वान एक सेलिब्रिटी मैनजमेंट कंपनी है, जो अलग अलग सेलिब्रिटीज को टैलेंट मैनेजर मुहैया करवाती है। करिश्मा क्वान में काम करती हैं और उसी के जरिये वो दीपिका पादुकोण को मैनेजर बनी हैं।
करिश्मा, जया साहा की क्वान टैलेंट मैनजमेंट में जूनियर है। बता दें कि इससे पहले जया साहा भी क्वान टैलेंट मैनजमेंट कंपनी के जरिए सुशांत सिंह को मैनेज करती थीं।
बता दें कि दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश का नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा पूछताछ के लिए समन जारी करने के बाद कुछ अता-पता नहीं है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।