1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. यातायात विभाग की अनूठी पहल, एक ही स्थान पर प्याऊ, हेलमेट बैंक और लर्निंग लाइसेंस डेस्क शुरू

यातायात विभाग की अनूठी पहल, एक ही स्थान पर प्याऊ, हेलमेट बैंक और लर्निंग लाइसेंस डेस्क शुरू

यातायात विभाग की अनूठी पहल, एक ही स्थान पर प्याऊ, हेलमेट बैंक और लर्निंग लाइसेंस डेस्क शुरू।

By: Naredra 
Updated:
यातायात विभाग की अनूठी पहल, एक ही स्थान पर प्याऊ, हेलमेट बैंक और लर्निंग लाइसेंस डेस्क शुरू

अनूपपुरः जिला मुख्यालय स्थित समतपुर चौराहे पर यातायात विभाग द्वारा एक सराहनीय एवं जनहितैषी पहल की गई। गुरुवार दोपहर लगभग 12:00 बजे पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान द्वारा एक ही स्थान पर प्याऊ, हेलमेट बैंक एवं लर्निंग लाइसेंस डेस्क का विधिवत उद्घाटन किया गया।  इस पहल का उद्देश्य जहां एक ओर भीषण गर्मी में आमजन एवं राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए हेलमेट के प्रति जागरूकता फैलाना और लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाना भी है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। हेलमेट बैंक के माध्यम से लोगों को हेलमेट उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा, वहीं लर्निंग लाइसेंस डेस्क से युवाओं को तत्काल सुविधा मिल सकेगी। इस मौके पर यातायात विभाग के अधिकारी, पुलिस स्टाफ एवं आमजन उपस्थित रहे। यह पहल जिले में सड़क सुरक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखी जा रही है।

अनूपपुर से संवाददाता प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...