भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अम्बेडकर जयंती पर बधाई दी। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सच में 20वीं शताब्दी के महान पुरुष जिन्होंने समाज में एकता लाई अम्बेडकर जी ने जिस तरह काम किया वो वंदनीय है।

डॉ. यादव ने बाबा साहब ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अद्वितीय कदम उठाया है। भारत की सर्वोच्च पंचायत में इसी हफ्ते एक इतिहास रचा जाएगा। सच में दुनिया के सामने भारत का उज्जवल चरित्र वाला निर्णय लिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने से देश नई दिशा की तरफ बढ़ेगा। हम सदैव उन्हें याद करेंगे सामाजिक समरसता के लिए काम करते रहेंगे