1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिवसः डॉ. यादव ने ऐतिहासिक फैसलों से लिखी बहुमुखी विकास की नई इबारत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिवसः डॉ. यादव ने ऐतिहासिक फैसलों से लिखी बहुमुखी विकास की नई इबारत

डॉ. मोहन यादव के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें खूब सारे बधाई और शुभकामना संदेश आ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम गणमान्य लोगों ने डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिवसः डॉ. यादव ने ऐतिहासिक फैसलों से लिखी बहुमुखी विकास की नई इबारत

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्म दिवस पर पूरे प्रदेश से कोटि कोटि बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी ने दी बधाई

इस अवसर पर देश प्रदेश से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बधाई और शुभकामना संदेश आ रहे हैं,, पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम गणमान्य लोगों ने डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम डॉ. यादव ने शानदार लोकप्रियता की हासिल

इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि उन्हें अपने जन्म दिवस पर जितनी शुभकामनाएं और बधाईयां मिल रही हैं, वे उससे कहीं अधिक के हकदार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपने प्रथम कार्यकाल के आधे से भी कम समय में जो शानदार लोकप्रियता हासिल की है, उसने सत्ता और संगठन के उस वर्ग को भी आश्चर्यचकित कर दिया है जो दिसम्बर 2023 में उन्हें मुख्यमंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर यह धारणा बना चुका था कि उन्हें मध्यप्रदेश के 19 वें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने का जो फैसला पार्टी हाई कमान ने किया है, वह अपने आप में किसी बहुत बड़े जोखिम से कम नहीं है।

बागडोर संभालते ही लिए ऐतिहासिक फैसले

मुख्यमंत्री पद की बागडोर संभालते ही मोहन यादव ने अपने साहसिक फैसलों से यह साबित कर दिया कि प्रदेश के बहुमुखी विकास की नयी इबारत लिखने के संकल्प की पूर्ति के लिए वे बड़े से बड़ा जोखिम लेने के लिए तैयार हैं। उनकी इस कार्य शैली ने उन्हें चंद महीनों में ही पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व का चहेता मुख्यमंत्री बना दिया।उनके ताबड़तोड़ फैसलों का यह सिलसिला आज भी जारी है।

सीएम डॉ. यादव को भ्रष्टाचार से सख्त नफरत

खास बात यह है कि डॉ. मोहन यादव जन हित से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही या सुस्ती वे कभी बर्दाश्त नहीं करते। भ्रष्टाचार से उन्हें सख्त नफ़रत है और ऐसे किसी भी मामले की जानकारी उनके संज्ञान में आते ही कठोर फैसला लेने में मिनट भी लगते। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर “RNI NEWS” की तरफ से बहुत बहुत शुभकामनाएं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...