भोपालः मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षापेंशन योजना की राशि का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने तमाम जिलों से जुड़े सभी भाई बहनों का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं की पेंशन धनराशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। इसमें वृद्ध, विधवा, दिव्यांगजन शामिल रहे। हम सब मिलकर 33 लाख 45 हजार 231 हितग्राहियों की 200.71 करोड़ की राशि का वितरण करने जा रहे हैं। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। और ऐसे में भारत सरकार के माध्यम से यह लाभ दिया जा रहा है। वह सब हमारे सामाजिक उत्तर दायित्व के दायरे में भी है और हमारी भावना भी उनके प्रति सदभावना के साथ।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्धन, वृद्धजन, परित्यक्ता महिला, अविवाहिता, दिव्यांगजन, सभी सेक्टर को जोड़कर यह जो कल्पना की है काफी अच्छा है। खासकर मानसिक और बहुविकलांग हितग्राहियों को भी 600 रुपए देने का जो निर्णय किया है मैं प्रदेश के सभी भाई बहनों को बधाई देना चाहुंगा और कुछ लोग छूट गए हैं उनको भी जल्दी ही भारत सरकार के माध्यम से निराकरण होगा लेकिन राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि हमारी समाज के अंदर जो संवेदनशीलता है। यह उसका परिचायक है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार के माध्यम से और भी बार जो अलग-अलग प्रकार के समाज कल्याण के मेले लगते हैं। इन पर प्रॉपर काम करके जो वाकई हमारी जो सरकार की तरफ से मदद है वह हम सब करने के लिए तत्पर हैं। मैं आज के इस अवसर पर आपका अभिनंदन करता हूं।