1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. महाकुंभ 2025 के बजट पर चर्चा: केंद्र सरकार से 2 हजार करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद, खर्च पर आज होगी अहम बैठक

महाकुंभ 2025 के बजट पर चर्चा: केंद्र सरकार से 2 हजार करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद, खर्च पर आज होगी अहम बैठक

प्रयागराज में 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ की भव्य तैयारियों के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच आज एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में महाकुंभ के आयोजन पर होने वाले खर्चों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 2000 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किए जाने की उम्मीद है।

By: Rekha 
Updated:
महाकुंभ 2025 के बजट पर चर्चा: केंद्र सरकार से 2 हजार करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद, खर्च पर आज होगी अहम बैठक

प्रयागराज में 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ की भव्य तैयारियों के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच आज एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में महाकुंभ के आयोजन पर होने वाले खर्चों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 2000 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किए जाने की उम्मीद है। पिछली बार 2019 के कुम्भ मेले के लिए केंद्र ने 1200 करोड़ रुपये जारी किए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ के आयोजन को भव्य बनाने के लिए स्वयं तैयारी पर नजर बनाए हुए हैं। महाकुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद के अनुसार, प्रशासन महाकुंभ के प्रचार-प्रसार के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है ताकि शाही स्नान और आयोजन की भव्यता से लोगों को जोड़ा जा सके।

45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु करेंगे स्नान

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में लगभग 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस विशाल भीड़ की सुव्यवस्था के लिए विभिन्न प्रवेश द्वार और सुरक्षा प्रहरियों की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी को असुविधा न हो।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...