पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने आज शक्ति स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। अपने पिता जवाहर लाल नेहरू से राजनीति में उन्हें विरासत में मिली थी।
भारत की पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 103वीं जयंती है। उनकी जयंति के इस खास मौके राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें याद कर ट्वीट किया है। वहीं, बॉलीवुड कलाकारों ने भी इंदिरा गांधी की जयंति पर उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया है।
Indira Priyadarshini Gandhi. Born this day 1917. What a lady. What an administrator. What a politician. Can’t think of many politicians in the world who made fewer mistakes. Happy Birthday.
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) November 19, 2020
हाल ही में इंदिरा गांधी को लेकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अपने ट्वीट में उन्होंने इंदिरा गांधी की सराहना करते हुए लिखा कि क्या महिला और क्या राजनेता थीं वह। उनके इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती पर अनुभव सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा, “इंदिरा प्रियदर्शनी गांधी। वह 1917 में आज के दिन जन्मी थीं। क्या महिला थीं वह, क्या प्रशासक थीं और क्या राजनेता थीं। इस दुनिया में उन राजनेताओं के बारे में नहीं सोच सकते, जिन्होंने सबसे कम गलतियां की हों। जन्मदिन मुबारक हो।
बता दें कि इंदिरा गांधी की जयंति पर उनके पोते राहुल गांधी ने भी ब्लैक एंड व्हाइट में उनकी फोटो शेयर कीं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर को इलाहाबाद में हुआ था।
इंदिरा गांधी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुत्री थीं।इंदिरा 1966 से 1977 के बीच प्रधानमंत्री पद पर रहीं।