1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सकरिया–डिघोरा रोड में बड़ा भ्रष्टाचार: 29 किमी सड़क जर्जर, गुनौर विधायक भड़के

सकरिया–डिघोरा रोड में बड़ा भ्रष्टाचार: 29 किमी सड़क जर्जर, गुनौर विधायक भड़के

करीब 29 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और कई हिस्सों में सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। इससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

By: Naredra 
Updated:
सकरिया–डिघोरा रोड में बड़ा भ्रष्टाचार: 29 किमी सड़क जर्जर, गुनौर विधायक भड़के

पन्नाः गुनौर क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर बड़े भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। करोड़ों रुपए की लागत से बनाई गई 29 किलोमीटर लंबी सकरिया–डिघोरा सड़क की बदहाल हालत ने सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सरकार जहां बेहतर और मजबूत सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने का दावा करती है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। पन्ना जिले के गुनौर विधानसभा क्षेत्र में सीआरएफ योजना के तहत स्वीकृत सकरिया–डिघोरा रोड पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।

करीब 29 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और कई हिस्सों में सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। इससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुनौर विधायक डॉ राजेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने हाथ से डामल निकला तो पूरी परत की परत उचल रही थी निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।

विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार निर्देश दिए गए, शिकायतें की गईं, दो-दो पत्र लिखे गए, लेकिन इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी द्वारा घटिया गुणवत्ता का काम किया गया है, जिसके चलते सड़क समय से पहले ही उखड़ गई। विधायक ने संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पूरे मामले की जांच की मांग की है। साथ ही अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...