1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. थाना ढीमरखेड़ा द्वारा अवैध नलकूप खनन पर बड़ी कार्रवाई, बोरिंग मशीन सहित दो ट्रक जब्त

थाना ढीमरखेड़ा द्वारा अवैध नलकूप खनन पर बड़ी कार्रवाई, बोरिंग मशीन सहित दो ट्रक जब्त

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों चालकों से बोरिंग की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन उनके द्वारा कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई।

By: Naredra 
Updated:
थाना ढीमरखेड़ा द्वारा अवैध नलकूप खनन पर बड़ी कार्रवाई, बोरिंग मशीन सहित दो ट्रक जब्त

कटनीः थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में अवैध नलकूप खनन पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने एक बोरिंग मशीन और एक ट्रक को जब्त किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुड़ा में बिना अनुमति के रोटरी बोर मशीन द्वारा नलकूप खनन किया जा रहा है।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों चालकों से बोरिंग की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन उनके द्वारा कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई। जिला मजिस्ट्रेट कटनी के आदेश अनुसार जिले में लागू प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों ट्रकों को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे, सहायक उपनिरीक्षक विजयेन्द्र कुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर, आरक्षक रंजीत गंधर्व एवं अन्य स्टाफ शामिल रहा।

कटनी से संवाददाता सत्येंद्र गौतम की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...