1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मोरनी को दाना खिलाते नजर आए धर्मेंद्र, वीडियो शेयर कर कही ये बात

मोरनी को दाना खिलाते नजर आए धर्मेंद्र, वीडियो शेयर कर कही ये बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मोरनी को दाना खिलाते नजर आए धर्मेंद्र, वीडियो शेयर कर कही ये बात

धर्मेंद्र इन दिनों फिल्मों और फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपने फार्म हाउस पर समय बिता रहे हैं। साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। उनके पोस्ट पर फैन्स खूब प्यार लुटाते हैं।

धर्मेंद्र के फार्म हाउस पर जब भी कोई नया पौधा लगता या फिर किसी पेड़ पर फल या सब्जी लगती है तो उसे फैन्स के बीच जरूर शेयर करते हैं। धर्मेंद्र ने इस बार अपने फार्म हाउस से मोरनी के वीडियो को शेयर किया है।

धर्मेंद्र द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वो मोरनी को दाना खिला रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है: चल. धरम के फार्म पर चलते हैं…अपने हाथ से चोगा खिलाता है….मोरनी, अपने मोर को भी साथ ले आई. लव.” धर्मेंद्र के इस वीडियो को हमेशा ही तरह फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और साथ ही उस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। धर्मेंद्र का बचपन साहनेवाल में गुजरा। धर्मेंद्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे। धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...