क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर और डांसर धनाश्री वर्मा अपने डांस वीडियो को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह अपने डांस वीडियो से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। धनाश्री वर्मा इन दिनों दुबई में हैं और अपने मंगेतर और क्रिकेटर युजवेंद्र का हौसला बढ़ा रही हैं।

लेकिन उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होता है। उनका एक वीडियो अभी तक इंटरनेट पर छाया हुआ है। ऐसा ही हाल धनाश्री वर्मा के एक डांस वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है, जिसमें वह माधुरी दीक्षित के गाने चने के खेत में पर डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में धनाश्री वर्मा जहां माधुरी दीक्षित के गाने पर जबरदस्त अंदाज में थिरक रही हैं तो वहीं उनका डांस देख वहां मौजूद लोग भी खूब सीटियां बजा रहे हैं।

धनाश्री वर्मा का यह वीडियो डांस फैकल्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 17 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में धनाश्री वर्मा ब्लू टॉप और ग्रे जींस में नजर आ रही हैं। इसमें उनका डांस देख हर कोई उनकी खूब तारीफें कर रहा है।
वीडियो में युजवेंद्र चहल की मंगेतर के माधुरी दीक्षित के गाने पर स्टेप और एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं। बता दें कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में डॉक्टर धनाश्री वर्मा संग सगाई की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। सगाई के बाद से चहल और धनाश्री दोनों एक दूसरे संग तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।