इंडियन क्रिकेट टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल की होने वाली दुल्हनिया धनश्री वर्मा इस वक्त आईपीएल 2020 के दौरान यूएई में मौजूद हैं। अक्सर वो आरसीबी के मैच के दौरान अपने ब्वायप्रेंड को चीयर करते हुए नजर आती हैं। वहीं, क्रिकेट फैंस उनकी स्माइल के दीवाने हो रहे हैं।
हाल ही में युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के सॉन्ग इट्स टाइम टू डिस्को पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में धनाश्री वर्मा का डांस और उनका अंदाज वाकई देखने लायक है। युजवेंद्र चहल की मंगेतर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसपर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

धनाश्री वर्मा के इस वीडियो में उनके डांस स्टेप्स और डांस मूव्स, दोनों ही कमाल के लग रहे हैं। उनके इस डांस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “यह समय है…समय है धमाकेदार वीडियो बनाने का।” वीडियो में नजर आ रहा है कि जहां एक तरफ वह शाहरुख खान के गाने पर धमाकेदार डांस कर रही हैं तो वहीं उनका डांस देख वहां मौजूद लोग भी उनके लिए खूब चियर कर रहे हैं।

खास बात तो यह है कि कुछ ही देर पहले शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
युजवेंद्र चहल और धनश्री ने 8 अगस्त को अपनी सगाई की घोषणा कर फैन्स को चौंका दिया था। किसी को आइडिया भी नहीं था कि दोनों ऐसा कुछ करने वाले हैं। चहल ने इंस्टाग्राम पर रोका सेरेमनी की फोटो शेयर की थी। इसी तरह धनश्री ने भी अपने सोशल मीडिया पर इस फंक्शन की फोटो शेयर कर अपने फैन्स को बताकर इस बात की सूचना दी थी।