1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ग्राम बोकराटा से ढोरमाल 5 किलोमीटर स्वीकृत सड़क के सर्वे की मांग

ग्राम बोकराटा से ढोरमाल 5 किलोमीटर स्वीकृत सड़क के सर्वे की मांग

वर्तमान में जो सर्वे हुआ है वह बोकराटा से ढोरमाल घुमावदार होकर उसकी लंबाई 20 किलोमीटर है और उसमें कोई भी फल्या या गांव नही आ रहे हैं। जबकि बोकराटा से फल्यों को जोड़ते हुए सड़क का निर्माण किया जाता है तो सड़क की लंबाई मात्र 5 कि.मी होगी।

By: Naredra 
Updated:
ग्राम बोकराटा से ढोरमाल 5 किलोमीटर स्वीकृत सड़क के सर्वे की मांग

बड़वानीः ग्राम बोकराटा से ढोरमाल सड़क का सर्वे हिंडल होकर किया जाना है, जबकि हिंडलबारा पर्दू से डामरीकृत सड़क से जुड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बोकराटा से चिबानिया फल्या, निसानीया फल्या, ढोरमाल, नवाडिया फल्या, भील फल्या, झेझरी फल्या, होते हुए इस मार्ग का सर्वे कर निर्माण किया जाना चाहिये। जिससे गांव में लोगों को आवागमन सुगमता होगी।

वर्तमान में जो सर्वे हुआ है वह बोकराटा से ढोरमाल घुमावदार होकर उसकी लंबाई 20 किलोमीटर है और उसमें कोई भी फल्या या गांव नही आ रहे है तथा जिसकी लागत अत्यधिक आयेगी। इसलिये बोकराटा से उक्तानुसार फल्यो को जोड़ते हुए सड़क का निर्माण किया जाता है तो सड़क की लंबाई मात्र 5 कि.मी होगी। जिससे शासन को लागत में कमी आयेगी।

ग्राम पंचायत बोकराटा एवं देवगढ के निवासियों की मांग है कि प्रधान मंत्री सडक योजना के अंतर्गत इस कार्य का सर्वे कर सड़क निर्माण किया जाना चाहिये। इसी मांग को लेकर उन्होंने बड़वानी कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...