टीवी की पॉप्युलर एक्ट्रेस दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैन्से के लिए कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना डांस वीडियो साझा किया है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में सिंगर गुरु रंधावा के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका सिंह रेड सूट में ‘तेनु सूट-सूट करदा’ गाने पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। रेड सूट में दीपिका सिंह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मेनु सूट-सूट करदा।
https://www.instagram.com/p/CGkUVMQh9v7/
एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स कॉमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- तेनू सूट-सूट करदा। वहीं फैन्स उनके कॉमेंट कर उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं।
मालूम हो कि दीपिका सिंह में ट्रोलर्स को करार जवाब दिया था जो उनके बेटे के जन्म के बाद उनके बढ़े हुए वजन का मजाक उड़ाते थे। एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कहा था, ‘मेरे बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर मुझे खूब ट्रोल किया गया।
https://www.instagram.com/p/CGjmiThhV_V/
बेटे सोहम को जन्म देने के बाद मेरा वजन 73 किलो हो गया था। मैं बिना सोचे-समझे अपनी कोई भी तस्वीर शेयर कर दिया करती थी।’
‘मैंने अपने बर्थडे पर अपनी एक तस्वीर शेयर की तो यूजर्स मेरे बारे में अनाप-शनाप बोलने लगे। वे ये भी नहीं सोचे कि मेरा बर्थडे है। वे कहते कि तुम बहुत बड़ी एक्ट्रेस हो, तुम्हें इंतजार करना चाहिए थे। अब तुम्हें कोई रोल नहीं मिलेगा। कोई भी तुम्हें लीड रोल के लिए कास्ट नहीं करेगा। देखो इसे कितनी खराब लग रही है।’
https://www.instagram.com/p/CGkDBIOBORF/
दीपिका ने बताया कि ऐसे कॉमेंट्स से ही उन्हें जिम जाने के लिए मोटिवेशन मिला। इतना ही नहीं उन्होंने इन कॉमेंट्स का स्क्रीनशॉट लेकर अपने फोन का वॉलपेपर बनाकर सेव कर लिया। दीपिका ने कहा, ‘मैंने उन निगेटिव कॉमेंट्स को सीरियसली लिया और उन्हीं की बदौलत मुझे रोजाना जिम जाने में मदद मिली।
चाहे मुझे रात को सोने को न मिले, लेकिन मैं हर रोज जिम जाती थी। जब भी मुझे आलस जैसा महसूस होता था तो उन कॉमेंट्स को पढ़ लेती और मुझमे जिम जाने का हिम्मत आ जाती। मुझे वर्कआउट में मज़ा आने लगा और मैंने डायट पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया।’