बात जब फैशन और स्टाइल की आती है, तो उसमें बॉलीवुड की हसीनाओं का जवाब ही नहीं है। रेड कार्पेट से लेकर इवेंट्स और यहां तक कि फैमिली फंक्शन्स तक में इन अदाकाराओं को एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक में स्पॉट किया जाता है।
इन फैशनेबल ऐक्ट्रेसेस की लिस्ट में ऐ लिस्ट स्टार दीपिका पादुकोण तो हमेशा ही टॉप पायदान पर बनी रहती हैं। खासतौर से उनका एयरपोर्ट फैशन हमेशा ऐसा होता है।

मिली जानकारी के अनुसार, NCB की पूछताछ के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण बाहर नजर आई हैं। दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दीपिका की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
दीपिका शर्ट ड्रेस पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने वाइट स्नीकर्स पहने थे। इसके अलावा मास्क से दीपिका का चेहरा छिपा हुआ था। एनसीबी की पूछताछ के बाद दीपिका का ये पहला पब्लिक अपीयरेंस है।
दीपिका के लुक की बात करें, तो एक ड्रेस में ही इन्होंने स्टाइल में बाजी मार ली। शूटिंग से वापस लौटी इस अदाकारा ने ट्रैवल के लिए लॉन्ग शर्ट पहनी थी, जिसमें ब्लू ऐंड वाइट वर्टिकल स्ट्राइप्स थीं। इस कॉलर ऐंड बटन अप टॉप को उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स के साथ मैच किया था, जो विजिबल नहीं थे।

शर्ट को दीपिका ने एक साइड से हल्का सा इन किया हुआ था, जो उसे ऐ-सिमेट्रिकल फॉल दे रहा था। इस लुक को ऐक्ट्रेस ने वाइट स्नीकर्स, ब्राउन टोट बैग और लो बन के साथ कंप्लीट किया था। तस्वीर में आप खुद देख सकते हैं कि इतना सिंपल होते हुए भी दीपिका का लुक कितना स्टाइलिश लग रहा था।
एनसीबी ड्रग्स मामले में दीपिका का नाम जया साहा और करिश्मा प्रकाश के बीच हुई व्हाट्सएप चैट में सामने आया था. इसमें दीपिका, करिश्मा से ड्रग्स के बारे में पूछ रही थी। इस चैट के सामने आने के बाद उन्हें एनसीबी ने बुलाया था।