1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. आंध्र प्रदेश में पंचायत का जानलेवा फरमान, 300 कुत्तों को दिया जहरीला इंजेक्शन, एक साथ गड्ढे में दफनाया, जानिए क्या है कारण

आंध्र प्रदेश में पंचायत का जानलेवा फरमान, 300 कुत्तों को दिया जहरीला इंजेक्शन, एक साथ गड्ढे में दफनाया, जानिए क्या है कारण

आंध्र प्रदेश में पश्चिम गोदावरी जिले के जानवरों पर जुल्म की दिल दहला देने घटना सामने आई है। यहां के लिंगापालम गांव की पंचायत के सदस्यों ने करीब 300 कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन देकर मार डाला। इसके बाद गांव के तालाब के पास गड्‌ढा खोदकर सभी कुत्तों को वहां दफना दिया।

By: Amit ranjan 
Updated:
आंध्र प्रदेश में पंचायत का जानलेवा फरमान, 300 कुत्तों को दिया जहरीला इंजेक्शन, एक साथ गड्ढे में दफनाया, जानिए क्या है कारण

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश में पश्चिम गोदावरी जिले के जानवरों पर जुल्म की दिल दहला देने घटना सामने आई है। यहां के लिंगापालम गांव की पंचायत के सदस्यों ने करीब 300 कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन देकर मार डाला। इसके बाद गांव के तालाब के पास गड्‌ढा खोदकर सभी कुत्तों को वहां दफना दिया।

यह मामला तब सामने आया जब एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट चल्लापल्ली श्रीलता ने 29 जुलाई को पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम कानून के तहत केस रजिस्टर किया है।

इसलिए कुत्तों को मार डाला

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिंगापालम गांव में लोग कुत्तों से परेशान थे। गांव पंचायत ने इन्हें मार देना ही सही समझा। फाइट फॉर एनीमल्स एक्टिविस्ट श्रीलता ने बताया कि उन्होंने गांव का दौरा किया तो उन्हें तालाब के पास कुत्तों की डेड बॉडी सड़ती हुई दिखीं। गांव के लोगों ने उन्हें बताया कि पंचायत के कहने पर ऐसा किया गया।

जानवरों पर बेरहमी के मामले :-

गुरुवार को कर्नाटक में 36 बंदरों की हत्या की गई

कर्नाटक के हासन जिले में गुरुवार सुबह करीब 36 बंदरों मरे हुए पाए गए। पुलिस के मुताबिक, जहर देकर इन्हें मारा गया और फिर बोरे में भरकर बेलुर इलाके में फेंक दिया गया। ये सभी बंदर बोनेट मकाक प्रजाति के थे, जो दक्षिण भारत में सामान्य रूप से पाई जाती है। इस मामले की जांच भी जारी है।

कुत्ते को स्कूटी से बांधकर घसीटा

20 जून को पंजाब के पटियाला में दो महिलाओं ने एक कुत्ते को स्कूटी से बांधकर घसीटा। लोगों के रोकने पर भी दोनों नहीं मानी। इस घटना में कुत्ता बुरी तरह जख्मी हुआ। उसे एक NGO में उपचार के लिए लाया गया, लेकिन दो दिन बाद उसने दम तोड़ दिया।

कुत्ते के तीन पैर कुल्हाड़ी से काटे

एक महीने पहले अलवर जिले के रैणी कस्बे में एक आदमी ने एक कुत्ते को बांधकर उसके तीन पैरों को कुल्हाड़ी से काट डाला। कुत्ता तड़पता रहा लेकिन, आदमी को दया नहीं आई। आखिर कुत्ता मर गया। पुलिस ने घटना के संबंध में एक ही परिवार के 4 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...