1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. गर्ल्स हॉस्टल से डॉन का साम्राज्य संभाल रही थी प्रेमिका, कारोबारियों से मांग रही थी रंगदारी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

गर्ल्स हॉस्टल से डॉन का साम्राज्य संभाल रही थी प्रेमिका, कारोबारियों से मांग रही थी रंगदारी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

रांची: झारखंड पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस का सिरदर्द बन चुका कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिंहा की प्रेमिका प्रियंका कुमारी सिंह को गिरफ्तार किया गया। प्रेमिका के गिरफ्तार होने के बाद कुख्यात गैंगस्टर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। प्रियंका कुमारी गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गिरोह की सेकंड इन कमांड थी।

प्रियंका रांची में बड़े कारोबारियों और बिल्डरों से रंगदारी की मांग करती था। यह सिलसिला काफी लंबे समय से चला आ रहा था। आपको बता दें कि गैंग का पर्दाफाश उस वक्त हुआ जब बड़े कारोबारी और राजनीति से जुड़े व्यक्तियों से रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी के बाद पुलिस ने रडार पर ले लिया। पुलिस ने सुजीत के साथ ही पुलिस ने उसकी प्रेमिका प्रियंका के साथ ही पूरे गैंग को रडार पर ले लिया।

पुलिस कार्रवाई करते हुए एक-एक कर सभी गैंग मेंबर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। गैंगस्टर सुजीत की प्रेमिका प्रियंका रांची के कडरू स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पूरा गैंग चला रही थी। वह गर्ल्स हॉस्टल में एक स्टूडेंट बनकर रह रही थी। उसने डाल्टेनगंज के एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई भी की है।

आपको बता दें कि प्रियंका की दोस्ती सुजीत सिन्हा से हुई थी। उसके बाद सुजीत सिन्हा के लिए वह काम करने लगी और उसके गैंग में शामिल भी हो गई। उसने अपने गैंग में दो सगे भाइयों अंकित और विकास को भी जोड़ रखा था।। प्रियंका ने रांची में अपने अलग-अलग गुर्गों के माध्यम से जमीन कारोबारियों की लिस्ट तैयार की थी। उसी लिस्ट के आधार पर वो कारोबारियों और बिल्डर को कॉल किया करती थी।

इस मामले में रांची के SSP सुरेंद्र झा ने बताया कि सुजीत सिन्हा की प्रेमिका प्रियंका ने पलामू में कुख्यात डब्ल्यू सिंह गिरोह के लव सिंह की हत्या में हनी ट्रैप के रूप में शामिल थी। इस मामले में वह जेल भी जा चुकी है इस कांड में पकड़े गए रिंटू सिंह का भी आपराधिक इतिहास रहा है। रंगदारी और हत्या के मामले में भी वह पूर्व में जेल जा चुका है।

उन्होने आगे बताया कि कुछ समय से सुजीत सिन्हा गिरोह द्वारा रांची और अन्य जिले के बिल्डर ठेकेदार और जमीन कारोबारियों से रंगदारी मांगी जा रही थी पैसा नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी गिरोह के अपराधियों के द्वारा दिया जा रहा था।

रांची पुलिस ने सुजीत सिन्हा गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें प्रियंका सिंह, रिंकू सिंह उर्फ जयप्रकाश सिंह, अंकित प्रताप सिंह उर्फ गोलू और विकास सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...