रिपोर्ट: सत्य़म दुबे
नई दिल्ली: गुजरात के आणंद शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप दांतो तले उंगलिया दबा लेंगे। एक बेटी ने अपनी मां की हरकतों से परेशान होकर पुलिस से मदत की गुहार लगाई है। बेटी ने जब पुलिस को अपनी मां के बारे में बताया तो पुलिस भी हैरान हो गई। आईये जानते हैं बेटी की दर्दभरा मामला…
आपको बता दें कि एक बेटी ने पुलिस हेल्फलाइन पर कॉल कर अपनी परेशानी बताई, बेटी ने पुलिस से कहा कि “सर मेरी मम्मी के कई मर्दों से अवैध संबंधों हैं। वह रात होते ही घर आ जाते हैं और गंदा काम शुरू कर देते हैं। पहले मां के एक व्यक्ति से संबंध हो गए थे, फिर देखते देखते ही देखते अनजाने लोग आने लगे। इससे मुझे काफी परेशानी होती है, प्लीज आप लोग मेरी कोई मदद कीजिए।“
बेटी ने इसके आगे भी पुलिस को बताते हुए कहा कि “एक बार मां के गलत कामों की बात उसने अपने बड़े भाई को बताई थी। लेकिन उसने मुझे ही गलत ठहराते हुए मेरी मारपीट कर दी। मेरे पिता ने 12 साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से मम्मी ने दूसरे लोगों से दोस्ती करना शुरू कर दी।“
बेटी अपनी मां के इस गंदे काम से इतना परेशान हो गई थी कि उसने अपनी मां गलत काम के बारे में अपने रिश्तेदारों को भी बताया था, लेकिन वहां से भी उसको कोई मदत नहीं मिली। काफी थक हार के बाद उसने पुलिस को फोन कर अपनी आपबीती बताई। उसने आगे कहा कि मैं ऐसी नरक भरी जिंदगी नहीं जी सकती हूं। पुलिस मे मामले को गंभीरता से लेते हुए मां बेटी से मिलकर समस्या को खत्म किया।