मंडलाः विकासखंड नैनपुर के कुछ ग्रामों में बीते शाम ओलावृष्टि होने से किसानों की फसल बरबाद हो गई। ओला प्रभावित गांव की खबर मंत्री श्रीमती संपतिया उइके तक पहुंची। मंत्री ने अपने पूरे आज के कार्यक्रम को आगे कर के पहले ओला प्रभावित गांव पहुंची। जहां थाना क्षेत्र नैनपुर के गांव धतूरा ज्यादा प्रभावित हुआ है। कुछ गांव भी प्रभावित हुए है मंत्री श्रीमती संपतिया जी के निर्देश पर सुबह ही अधिकारी पटवारी के अलावा कृषि विभाग और अन्य विभाग के कर्मचारी खेत पर थे। जो नुकसान की भरपाई का आंकलन कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके सीधे धतूरा किसान के खेत में पहुंची। जहां अन्य गांव के किसान भी मौजूद थे। सभी ने अपनी पीड़ा मंत्री को बताई। ओलावृष्टि से पूरी फसल खेत में बिछ गई। मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों से कहा कि किसानों की बात को नोट कर किसी एक गांव में किसान चौपाल लगाने जिला प्रशासन को निर्देश दिए। जिस में मंत्री खुद जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ उस चौपाल में मौजूद रहेंगी।