1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. विवेक ओबरॉय की पत्नी को क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

विवेक ओबरॉय की पत्नी को क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विवेक ओबरॉय की पत्नी को क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

ड्रग केस में अब तक कई बड़े नाम सामने आए हैं। कुछ पेडलर्स भी गिरफ्तार किए गए। साथ ही इस मामले में एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी को गिरफ्तार किया गया था।

https://www.instagram.com/p/CEZkiohnS3O/?utm_source=ig_embed

कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा पर भी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर्स और एक्टर्स को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है।

अब सैंडलवुड ड्रग केस में भाई आदित्य अल्वा के कनेक्शन को देखते हुए सिटी क्राइम ब्रांच बेंगलुरु ने प्रियंका अल्वा ओबेरॉय को नोटिस दिया है।

बता दें कि विवेक ओबरॉय के घर पर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की थी। ये छापेमारी विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अल्वा के मामले में की गई थी। बेंगलुरु पुलिस सर्च वारंट लेकर विवेक ओबरॉय के जुहू स्थित घर पर पहुंची थी।

https://www.instagram.com/p/CFywFI5Hpxj/

बता दें कि बेंगलुरु पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने विवेक के घर पर 2.5 घंटों तक छानबीन की थी। सीसीबी की टीम में दो इंस्पेक्टर और एक महिला अधिकारी शामिल थीं। विवेक के घर पर पुलिसकर्मी दोपहर 1 बजे के करीब पहुंचे थे।

एक पुलिस ऑफिसर ने इस छापेमारी को लेकर कहा था, ‘आदित्य अल्वा फरार है। विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार हैं और हमें जानकारी मिली कि आदित्य उनके घर में छुपा है। तो हम चेक करना चाहते थे। इसी के  लिए कोर्ट से वॉरेंट लिया गया और हमारी क्राइम ब्रांच की टीम बेंगलुरु से मुंबई में उनके घर गई।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...