1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. नागदा अस्पताल से दिनदहाड़े CPU चोरी! CCTV में कैद पूरी घटना, प्रशासन पर उठे सवाल

नागदा अस्पताल से दिनदहाड़े CPU चोरी! CCTV में कैद पूरी घटना, प्रशासन पर उठे सवाल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय अस्पताल के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद न तो तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और न ही वरिष्ठ अधिकारियों को समय पर जानकारी दी गई।

By: Naredra 
Updated:
नागदा अस्पताल से दिनदहाड़े CPU चोरी! CCTV में कैद पूरी घटना, प्रशासन पर उठे सवाल

उज्जैन जिले के नागदा शासकीय अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े कंप्यूटर कक्ष से CPU यूनिट गायब हो गई। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।

CCTV कैमरे में अस्पताल के कंप्यूटर रूम से एक व्यक्ति CPU यूनिट लेकर बाहर निकलता नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान कुछ अन्य लोग भी उसके साथ मौजूद थे। CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय अस्पताल के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद न तो तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और न ही वरिष्ठ अधिकारियों को समय पर जानकारी दी गई।

अस्पताल के कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि CPU ले जाने आए लोगों ने अभद्रता और गाली-गलौज भी की, जिससे स्टाफ में डर का माहौल बन गया। वहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी देर से मिली है और CCTV फुटेज की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक नगायच की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...