1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. देश के जेलों में भी कोरोना का कहर, आसाराम के बाद राम रहीम भी हुआ संक्रमित, अलग-अलग जेलों में ये प्रमुख चेहरे हुए पॉजिटिव

देश के जेलों में भी कोरोना का कहर, आसाराम के बाद राम रहीम भी हुआ संक्रमित, अलग-अलग जेलों में ये प्रमुख चेहरे हुए पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश के जेलों में भी कोरोना का कहर, आसाराम के बाद राम रहीम भी हुआ संक्रमित, अलग-अलग जेलों में ये प्रमुख चेहरे हुए पॉजिटिव

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर रहा है। पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। अब तो महामारी की दस्तक जेलों तक पहुंच गई। चाहे वो यूपी के जेल हो याफिर देश के किसी भी हिस्से के जेल हों। जोधपुर जेल में दुष्कर्म की सजा काट रहे आसाराम के बाद अब रोहतक जेल में बंद गुरमीत राम रहींम में भी कोरोना के लक्षण दिखें हैं।

आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की तबियत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद राम रहीम को रोहतक PGI में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राम रहीम का RT-PCR टेस्ट कराया गया था, रिपोर्ट में कोरोना के लक्ष्ण पाए जाने के बाद उनको अस्पताल के वीआईपी वार्ड में भर्ती किया गया है।

राम रहीम को रोहतक के PGI में भर्ती कराया गया है। राम रहीम की तबियत को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। अधिकारियों की मानें तो राम रहीम को अस्पताल कई गाड़ियों की सुरक्षा घेरे में लाया गया। अस्पताल के चारों ओर सुरक्षा घेरा भी बनाया गया है।

जेलों में महामारी के दस्तक से कैदी दहशत में आ गये हैं, यूपी के सीतपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान भी संक्रमित हो गये थे। उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उनके लखनऊ के मेदांता अस्पाताल में भर्ती किया गया है। वहीं पूर्वांचल का माफिया मुख्तार अंसारी भी यूपी के बांदा जेल में कोरोना संक्रमित हो गया है। मुख्तार अंसारी में कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखे हैं, उसके इलाज जेल में ही हो रहा है।

तिहाड़ जेल में बंद RJD के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन भी पिछले दिनों कोरोना के चपेट में आ गये थे। तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन अपताल में ही इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके आलाला अंडरवर्ल्ड डान छोटा राजन भी जेल में ही कोरोना संक्रमित हो गया था। उसकी भी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...