बालाघाटः मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ इकाई बालाघाट के बैनर तले शनिवार को जिले की विभिन्न सेवा सहकारी समितियों में पदस्थ कर्मचारियों की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कमला नेहरू भवन में आयोजित कार्यक्रम में महासंघ से जुड़े पदाधिकारी और जिले के सहकारी समिति कर्मचारी सम्मिलित हुए।
मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए महासंघ के पदाधिकारियों ने वार्षिक आमसभा के संबंध में बताया कि समिति कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर यह वार्षिक आमसभा आयोजित की गई थी। साथ ही वार्षिक आमसभा के माध्यम से सभी कर्मचारियों के मध्य संवाद स्थापित करते हुए उनकी स्थानीय समस्याओं के निराकरण को लेकर भी सार्थक चर्चा की गई।
ज्ञात हो कि केंद्र व राज्य शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन सहकारी समितियों द्वारा किया जाता है। मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित वार्षिक आमसभा में जिले की सभी यूनिट के पदाधिकारी एवं कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।