1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. नियमितकरण को लेकर संविदा कर्मचारियों की हुंकार, CM तक पहुंचा अल्टीमेटम!

नियमितकरण को लेकर संविदा कर्मचारियों की हुंकार, CM तक पहुंचा अल्टीमेटम!

संविदा कर्मचारियों की मांग है कि विगत 10 वर्ष से अधिक सेवा दे चुके कर्मचारियों का तत्काल नियमितीकरण, पुरानी पेंशन योजना का लाभ, EPFO/ESIC कवर, स्वास्थ्य बीमा और ग्रेच्युटी लागू किया जाय।

By: Naredra 
Updated:
नियमितकरण को लेकर संविदा कर्मचारियों की हुंकार, CM तक पहुंचा अल्टीमेटम!

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश में संविदा, दैनिक वेतन भोगी और आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। 25 फरवरी 2026 को बुरहानपुर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन भेजा गया, जिसमें नियमितीकरण, समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा संबंधी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

खबर के मुताबिक भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए और शासन-प्रशासन को मांग-पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

ज्ञापन में 10 वर्ष से अधिक सेवा दे चुके कर्मचारियों का तत्काल नियमितीकरण, पुरानी पेंशन योजना का लाभ, EPFO/ESIC कवर, स्वास्थ्य बीमा और ग्रेच्युटी लागू करने की मांग की गई है। साथ ही महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व लाभ और सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। प्रदेश में करीब 2.5 लाख कर्मचारी इस मुद्दे से जुड़े बताए जा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि मांगें पूरी होंगी या प्रदेश में बड़ा आंदोलन देखने को मिलेगा?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...